नाग पूजा कितनी लाभदायक
नाग पूजा कितनी लाभदायक है इसको जानने से पहले यह जानना आवश्यक है कि नाग पूजा क्या है? और यह क्यों की जाती है? नाग पूजा: -नाग पूजा नाग देवताओं को खुश करने और अपनी और अपने परिवार की रक्षा करने और समृद्धि प्राप्त करने के लिए नागों (सर्पों) की पूजा की जाती है। नाग पूजा करने के पीछे लोगों की यह मान्यता भी है कि जो व्यक्ति नागों की पूजा करता है नाग देवताओं अर्थात् नागों के द्वारा उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है। नाग पूजा कितनी लाभदायक अब हमारे सामने प्रश्न यह उठता है कि नाग पूजा बहुत लाभदायक है अर्थात् इसका क्या फायदा है? संभावना: देखने में आता है कि जब किसी व्यक्ति को कोई सांप काट लेता है तो उसे किसी नाग देवता के मन्दिर में ले जाया जाता है और वहाँ पर नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है। हालांकि इसके बावजूद उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। अब विचारणीय विषय यह है कि जब उक्त व्यक्ति पूर्व में ही नाग पूजा करता था तो इस मान्यता के साथ कि नाग देवता उसकी रक्षा करेंगे और नाग देवता अर्थात् कोई सांप उसे और उसके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ज...