भाई दूज कितनी सहायक
भाई दूज कितने सहायक है एक भाई की रक्षा करने में। इसकी जानकारी से पहले हमें यह जानना बहुत जरूरी है कि यह भाई दूज है क्या और यह क्यों मनाया जाता है? इसको मनाने के पीछे क्या मान्यता है और इसकी उपयोगिता क्या है? भाई दूज क्या है? भाई दूज दीपावली के बाद कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। भाई दूज कैसे मनाया जाता है? भाई दूज के दिन भाई अपनी बहन के घर जाता है वह उसके लिए और बहन के ससुराल वालों के लिए स्नेहवश नए वस्त्र, फल, मिठाइयां आदि लेकर जाता है। बहनें गोबर के भाई दूज बनाती हैं और उनकी पूजा अर्चना करती हैं और अपने भाई की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। भाई को केक लगाती हैं उसकी आरती उतारती हैं। भाई अपनी बहन और उसके ससुराल वालों के लिए लाई गई सामग्री उन्हें भेंट करता है। भाई दूज मनाने के पीछे की कहानी भाई दूज मनाने के पीछे की कई कहानियों समाज में प्रचलित हैं जिनमें से एक कह...