सच्चा भगवान कौन हैं?

पाठकों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि आखिर सच्चा भगवान है कौन? वह कहां रहता है?वह साकार है या निराकार? वह अब तक किसको मिला है? भगवान हमको कैसे मिलेगा?
इस आर्टिकल में आपको ऐसे कई सवालों का जवाब मिलेगा जिनको जानने के लिए हम बचपन से ही लालायित रहते हैं। लेकिन आज तक हमें इन सवालों का जवाब नहीं मिला। उन सभी प्रश्नों के उत्तर आज हम जानेंगे। तो आइए सच्चे भगवान के बारे में जानते हैं।
इसके लिए हम निम्न लिखित बिंदुओं पर प्रकाश डालते हैं।
*सच्चा भगवान कौन हैं?
*वह कहां रहता है?
*वह साकार है या निराकार?
*यदि साकार है तो दिखाई क्यों नहीं देता है?
*यदि निराकार है तो फिर उसने इस सृष्टि की रचना कैसे की?
*भगवान दयालु है तो फिर यहां इतने दुःख और कष्ट क्यों हैं?
*क्या भगवान को किसी ने देखा है?
*अगर भगवान को पाया जा सकता है तो अभी तक किस किसको भगवान की प्राप्ति हुई है?
*हमको भगवान कैसे मिलेगा?

*सच्चा भगवान कौन हैं?
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लोग प्राय: कहते हैं कि सबका मालिक एक है लेकिन सभी अलग अलग भगवानों को मानते हैं और पूजते हैं। जैसे कि पवित्र मुस्लिम धर्म के मानने वाले लोग कोई अल्लाह को, कोई खुदा को, कोई पैगंबरों को तो कोई फरिश्तों को, कोई मजारों को मानते हैं और पूजते  हैं। इसी प्रकार पवित्र ईसाई धर्म में कोई ईसा मसीह को तो कोई मरियम को भगवान मानकर पूजता है।
पवित्र सिक्ख धर्म में कोई रब को मानता है तो कोई गुरु नानक देव जी को, कोई गुरु ग्रंथ साहिब को तो कोई गुरु गोविंद सिंह जी को कोई अन्य देवी देवताओं को।
फिर भी सभी मानते हैं कि हम सबका मालिक ,भगवान, गॉड प्रभु,रब ,अल्लाह,खुदा एक ही हैं।
अब प्रश्न यह उठता है कि आखिर वह भगवान कौन हैं?
इसके लिए हमें हमारे पवित्र धर्म शास्त्रों और सदग्रंथो का अध्ययन और निरीक्षण करने की आवश्यकता है।
हमारे सभी पवित्र धर्म शास्त्रों में मुख्य रूप से चारों वेद,गीता, बाइबल, कुरान को भगवान की जानकारी के लिए प्रमाणित माना जाता है।
इनके अलावा एक और सद ग्रंथ हैं  जिसे पांचवा वेद ,सूक्ष्मवेद भी कहते हैं। इसी को सच्चिदानंद घन ब्रह्म की वाणी(कबीर वाणी, कबीर सागर) भी कहा जाता है। इसके अलावा गरीबदास जी महाराज गावं छुड़ानी, जिला झज्जर, प्रांत हरियाणा,भारत वाले की वाणी।
इसमें चारों वेद गीता बाइबल क़ुरान गुरु ग्रंथ साहिब सभी का ज्ञान समाहित है और उस सच्चे भगवान की जानकारी और उसे कैसे प्राप्त करें इसकी भी जानकारी विस्तार से वर्णन किया गया है।
इन सभी पवित्र धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि वह सच्चा भगवान कबीर साहेब है।




Comments

Popular posts from this blog

संतों की शिक्षा

रक्षा बंधन